युवा कांग्रेस द्वारा ई-मित्र संचालको व अन्य माध्यमों से फर्जी आई.डी. बनाकर दुरूपयोग करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु माननीय जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
आज दिनांक 20 अपै्रल – युवा कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा माननीय जिला कलेक्टर महोदय अजमेर को अजमेर जिले में ई-मित्र व अन्य माध्यम से भारी मात्रा में फर्जी पहचान प्रमाण पत्र बनवाकर उनका दुरूपयोग करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही व ई-मित्र संचालकों को पाबन्द करने बाबत् ज्ञापन सौपा।
यह जानकारी देते हुए युथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि अजमेर जिले में भारी मात्रा में ई-मित्र संचालकों व अन्य माध्यम से वोटर आई.डी. कार्ड/ पहचान पत्र बनवाये जा रहे है और एक ही व्यक्ति द्वारा विभिन्न अनजान लोगों के वोटर आई.डी. कार्ड निकलवाकर उनका विभिन्न माध्यम से दुरूपयोग कर रहे है। अनजान व्यक्तियों द्वारा ई-मित्र व अन्य माध्यमों से भारी मात्रा में वोटर आईडी कार्ड निकलवाकर वोटर आई.डी. को एक वैध पते और पहचान पत्र के रूप में उपयोग लेकर विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खोले जाकर उसका उपयोग मनी लॉन्ड्रिग, बैनामा लेनदेन, फर्जी पहचान पत्र बैंक से ऋण लेकर गायब हो जाने व चौक बुक जारी करवाकर उसका दुरूपयोग कर रहे है जिससे आम जनता ठगी जा रही है और उन्हें अनावश्यक रूप से कानूनी मुकदमेबाजी में फंसना पड़ रहा है और उन्हें स्वयं को निर्दाेष साबित करने के लिए लाखो रूपये खर्च कर जद्दोजहद करनी पड़ रही है और इस प्रकरण में कई लोगों को जेल भी जाना पड़ रहा है।
हरीश मारोठिया ने बताया कि ऐसे वोटर आई.डी. कार्ड से दूसरो के नाम से मोबाईल सिम जारी करवाकर अपराध की दुनिया में हत्या, अपहरण, फिरौती इत्यादि में दूसरों को फंसाने के लिए उसका दुरुपयोग किया जा रहा है तथा फर्जी ऋण के कई मामले दूसरों के बैंक खाते किराये पर लेने के कई मामले अजमेर जिले में सामने आये है जो कि इसी कृत्य की परीणीति है। अवैध रूप से निकलवाये गये वोटर आई.डी. कार्ड बनवाना ना केवल अनैतिक रूप से गैरकानूनी है बल्कि दण्डनीय अपराध भी है तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत् भी ऐसे फर्जी वोटर आई.डी. कार्ड बनवाये जाकर चुनावी प्रक्रिया में धोखाधड़ी व फर्जी मतदान व चुनाव में उम्मीदवारी को फर्जी आईडी के माध्यम से फर्जी समर्थन दिलाकर उपयोग उपभोग में लेने की प्रवृति भी बढ़ती जा रही है।
दिये गये ज्ञापन में यह भी बताया गया कि मुख्य रूप से वर्तमान में युवा कांग्रेस के चुनाव राजस्थान में आयोजित होने जा रहे है जो कि दिनांक 21.04.2026 से दिनांक 20.05.2026 तक आयोजित होने है जिसमें भी जानकारी प्राप्त हो रही है कि उक्त चुनाव में अजमेर के विभिन्न महाविद्यालय जिनमें निजी विश्वविद्यालय आर्यभट्ट कॉलेज, डिजाईन डी कॉल कॉलेज, आर्यन कॉलेज, महिला इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, मित्तल मेडिकल कॉलेज तथा सोफिया गर्ल्स कॉलेज है तथा इनके अतिरिक्त विभिन्न कोचिंग संस्थानों के माध्यम से अन्य कूटरचित, फर्जी वोटर आई.डी. से इन विद्यालयों-महाविद्यालयों, कोचिंग में अध्ययनरत छात्र-छात्रोंओं के मोबाईल का उपयोग कर उनसे मतदान डलवाये जाने की तैयारी व प्रयास किये जा रहे है जिसके चलते उपरोक्त छात्र-छात्राओं का भविष्य गलत तरीके से अवैध आपराधिक कृत्य में जुड़ने से बर्बाद भी हो सकता है चूंकि चुनाव प्रक्रिया ऑनलाईन है जिससे ना केवल मतदान प्रभावित होगा चूंकि इन फर्जी वोटर आई.डी. के माध्यम से चेहरा किसी अन्य वोटर आई.डी. का होगा और मतदान करने वाला छात्र जिसका उक्त प्रक्रिया से किसी प्रकार का कोई लेनादेना नहीं होगा, उसका इस्तेमाल कर आपराधिक कृत्य करवाये जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
इसी के चलते युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने माननीय जिला कलेक्टर महोदय को पत्र सौप कर इस संबंध में अजमेर जिले में संचालित तमाम ई-मित्र संचालको व विभिन्न महाविद्यालयों तथा कोचिंग संस्थानों को सख्त दिशा-निर्देश जारी कर उन्हें पाबन्द करवाये जाने की मांग की है ताकि वह गलत तरीके से ऐसा कर आपराधिक गतिविधि का हिस्सा नहीं बन सके बावजूद इसके ऐसा करते हुए पाये जाने वालों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से मुजमिल खान, हनीश मारोठिया, विशाल सिंह, सत्या लखन, पार्थिक, मनीष सैनी, लक्की जैन व गोविन्द पंवार आदि उपस्थित रहे।
(हनीश मारोठिया)
युवा कांग्रेस
मो. 7737334970