स्काउटस ने सेवा कार्य कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में स्काउट व गाइड ने स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही पॉलिथीन मुक्त पर्यावरण की शपथ लेकर विभिन्न सेवा कार्य किए।आर एन रावत ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रेखा चौहान, चंद्रप्रकाश , अमिता अग्रवाल,नमिता पंचोली , मिनी उबाना,प्रियंका चौधरी, मनोज कुमार सहित विद्यालय स्टॉफ ने पूर्ण सहयोग दिया

error: Content is protected !!