अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु केंद्र की मासिक साधारण सभा पंचशील, अजमेर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत प्रार्थना से हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों एवं आगामी सेवा कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली एवं रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए हाल ही में नाकोड़ा जी में सम्पन्न प्रशिक्षण शिविर की जानकारी साझा की तथा बताया कि संस्था की नई वेबसाइट का सदस्य किस प्रकार प्रभावी रूप से उपयोग कर सकते हैं। एक जरूरतमंद बालिका की स्कूल फीस, गणवेश एवं पुस्तकों के लिए आर्थिक सहायता का प्रस्ताव आया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
बैठक में निम्न सेवा कार्यों की रूपरेखा तय की गई:
आगामी रविवार को प्रातः सुभाष उद्यान, अजमेर के आसपास परिंडे (पक्षियों के जलपात्र) वितरण।
आवारा गायों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने हेतु उनके गले में रेडियम बेल्ट लगाना।
आगामी माह में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जिसकी योजना केंद्र सचिव लोकेश जैन सोजतिया एवं वाइस चेयरमैन तथा मेडिकल शिविर प्रभारी विजय जैन पाण्ड्या द्वारा तैयार की जाएगी।
इस बैठक में कमल गंगवाल, गजेंद्र पंचोली, लोकेश जैन सोजतिया, विजय जैन पाण्ड्या, राजकुमार गर्ग, राजेंद्र स्वरूप माथुर एवं देवर्ष गंगवाल ने सहभागिता की। साथ ही महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की सचिव निकिता पंचोली एवं पूर्व चेयरपर्सन संतोष पंचोली ने अतिथि के रूप में सहभागिता की।
केंद्र सचिव लोकेश जैन सोजतिया ने धन्यवाद प्रस्तुत किया तथा बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।