दिव्यांगों के समावेशीकरण में गैर दिव्यांगों की समानुभूति आवश्यक

(30 राजकीय विद्यालयों में “चौलेंजिंग चौलेंजस” गतिविधियों का सफल आयोजन संपन्न)

दिनांक 30 अप्रैल 2026, अजमेर। राजस्थान महिला कल्याण मंडलचाचियावास द्वारा संचालित सागर कॉलेज एवं मीनू सी बी आर  के संयुक्त तत्वावधान में “चौलेंजिंग चौलेंजस” गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा गैर दिव्यांग व्यक्तियों में समानुभूति का विकास करना रहा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 30 राजकीय विद्यालयों में गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें लगभग 313 शिक्षक एवं 4517 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्था की सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक ने बताया कि जब तक गैर दिव्यांग व्यक्तियों में दिव्यांगजनों के प्रति समानुभूति विकसित नहीं होगीतब तक समाज में उनका वास्तविक समावेशीकरण संभव नहीं हो पाएगा। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से दिव्यांग बच्चों को समान अवसर मिलने के साथ उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों का अनुभव कराया गया। मुख्य गतिविधियों में आंखों पर पट्टी बांधकर वस्तु की पहचान करनाशीशे में देखकर रास्ता ढूंढनाएक हाथ से गुब्बारा फुलानाबॉडी बैलेंस बनानाआंशिक दृष्टि से पढ़ना तथा मेमोरी गेम शामिल रहे। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों में संवेदनशीलता और समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में अधिकांश विद्यालयों एवं विद्यार्थियों द्वारा सकारात्मक फीडबैक दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि खेल-खेल में उन्हें दिव्यांगजनों के जीवन की कठिनाइयों को समझने का अवसर मिलाजो उनके लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। साथ ही उन्होंने यह भी व्यक्त किया कि अब उनके भीतर दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ी है और वे भविष्य में उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।

इस आयोजन में सागर कॉलेज के विद्यार्थियोंमीनू सी बी आर टीम एवं संस्था से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इनमें निदेशक राकेश कुमार कौशिकअतिरिक्त निदेशक तरुण शर्मामॉनिटरिंग ऑफिसर विपुल कवरियाउदय कोर्डिनेटर अंजलि महेश्वरीवीणा कश्यपराहुल प्रजापतसाकिर खानपारुल शक्तावतरीना शर्मासिमरन खातूनरामनिवास सरगराछगन मेघवंशीशरीफ मोहम्मददेवाराम गुर्जर सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा।

गतिविधियों का आयोजन राजकीय विद्यालय भुनाभाईराजकीय विद्यालय राजेंद्र नगर (अजमेर)राजकीय विद्यालय पुष्करराजकीय विद्यालय होकराराजकीय विद्यालय सुभाष नगरराजकीय विद्यालय अजय नगरराजकीय विद्यालय चाचियावासराजकीय विद्यालय नरवरराजकीय विद्यालय किशनपुराराजकीय विद्यालय गनाहेड़ाराजकीय विद्यालय चौरसियावासराजकीय विद्यालय नांदराजकीय विद्यालय नांद सीनियर सेकेंडरीराजकीय विद्यालय कायमपुराराजकीय विद्यालय मानपुरा की ढाणीराजकीय विद्यालय अरड़काराजकीय विद्यालय कायड़राजकीय बालिका विद्यालय कुचिलराजकीय विद्यालय मगराराजकीय विद्यालय भवानी खेड़ाराजकीय विद्यालय पदमपुराराजकीय विद्यालय मधेपुराराजकीय विद्यालय तिलोराराजकीय विद्यालय मालपुरराजकीय विद्यालय रातिडांगराजकीय विद्यालय श्रीनगर रोडराजकीय विद्यालय लेसवाराजकीय विद्यालय देवनगर सहित कुल 30 विद्यालयों में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

राकेश कुमार कौशिक

निदेशक

9829140992

error: Content is protected !!