स्मार्टवर्क्स को-वर्किंग स्पेसेज़ लिमिटेड, जो एरिया अंडर मैनेजमेंट के आधार पर भारत का सबसे बड़ा मैनेज्ड ऑफिस प्लेटफॉर्म है, ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के अपने परिणाम घोषित किए।
कंपनी का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस FY26 में 31% YoY बढ़कर ₹1,796 करोड़ रहा। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स ₹11 करोड़ रहा, जबकि FY25 में ₹63 करोड़ का लॉस था।
कंपनी ने अपने इतिहास की सबसे मजबूत क्वार्टर दर्ज की, जिसमें Q4 FY26 में रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस ₹520 करोड़ रहा, जो 45% YoY और 10% QoQ ग्रोथ दर्शाता है। कंपनी ने ₹17 करोड़ का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स रिपोर्ट किया, जो लगातार दूसरी प्रॉफिटेबल क्वार्टर है।
स्मार्टवर्क्स (Smartworks) के संस्थापक और प्रबंध निदेशक, नीतिश सारदा ने कहा- “FY26 हमारा एक लिस्टेड कंपनी के रूप में पहला वित्तीय वर्ष था, जिसमें ग्रोथ, प्रॉफिटेबिलिटी और कैपिटल एफिशिएंसी तीनों में एक साथ सुधार हुआ। हमने अपना सबसे मजबूत फुल-ईयर परफॉर्मेंस दिया, जिसमें रेवेन्यू 31% बढ़कर ₹1,796 करोड़ हुआ, नॉर्मलाइज़्ड EBITDA 75% बढ़ा और ROCE दोगुना होकर 16% पहुंच गया। हमने Ind AS के तहत फुल-ईयर PAT प्रॉफिटेबिलिटी भी हासिल की, जो हमारे मॉडल की मजबूती को दर्शाता है।
इस दौरान, हम भारत की पहली लिस्टेड फ्लेक्स वर्कस्पेस प्लेटफॉर्म बने, जिसने 10 मिलियन स्क्वायर फीट ऑपरेशनल पोर्टफोलियो पार किया। ₹5,200 करोड़ से अधिक के कॉन्ट्रैक्टेड रेंटल रेवेन्यू, FY27 के लिए 100% सप्लाई सिक्योर्ड और FY28 के लिए ~75% विजिबिलिटी के साथ, हम अगले फेज में मजबूत फॉरवर्ड विजिबिलिटी के साथ प्रवेश कर रहे हैं।
जैसे-जैसे एंटरप्राइज डिमांड बड़े मैनेज्ड कैंपस की ओर शिफ्ट हो रही है, हमें मल्टी-सिटी डिप्लॉयमेंट्स में लगातार मोमेंटम मिल रहा है। सप्लाई पहले से सिक्योर्ड होने और स्केल्ड प्लेटफॉर्म के साथ, हम डिसिप्लिन्ड और कैपिटल-एफिशिएंट ग्रोथ को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।”
कंपनी का कुल फुटप्रिंट (LOIs सहित) 16.1 मिलियन स्क्वायर फीट तक पहुंच गया है, जो 66 सेंटर्स और 15 शहरों (सिंगापुर सहित) में फैला है, और 37% YoY ग्रोथ दर्शाता है। कंपनी का ऑपरेशनल एरिया 10.1 मिलियन स्क्वायर फीट रहा, जिससे यह भारत की पहली लिस्टेड फ्लेक्स प्लेटफॉर्म बन गई जिसने यह स्तर पार किया।
स्मार्टवर्क्स FY27 में ₹5,200 करोड़ से अधिक के मजबूत मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्टेड रेंटल रेवेन्यू विजिबिलिटी के साथ प्रवेश कर रहा है, जिसमें लगभग 82.5% FY27रेवेन्यू पहले से लॉक-इन है।
इंडस्ट्री का स्ट्रक्चरल बैकड्रॉप मजबूत बना हुआ है। 2030 तक ग्रेड A ऑफिस डिमांड सप्लाई से आगे रहने की उम्मीद है, ऐसे में सिक्योर्ड सप्लाई इंडस्ट्री में सबसे बड़ी मजबूती (moat) है और स्मार्टवर्क्स ने इसे सफलतापूर्वक तैयार कर लिया है।