महावीर इंटरनेशनल द्वारा बुद्ध पूर्णिमा पर गौ सेवा कार्य सम्पन्न

अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु एवं पद्मावती केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जी ब्लॉक, माकड़वाली रोड, अजमेर पर गायों को हरा चारा खिलाने का सेवा कार्य सम्पन्न हुआ।
रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं अजयमेरु केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य जीव दया के संदेश को समाज तक पहुँचाना तथा लोगों को सेवा के प्रति प्रेरित करना है।
महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की चेयरपर्सन निक्की जैन एवं सचिव निकिता पंचोली ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
इस सेवा कार्य में कमल गंगवाल, गजेंद्र पंचोली, विजय जैन पाण्ड्या, गुंजन माथुर, निक्की जैन, निकिता पंचोली, सुमन अग्रवाल, मोनिका ढलवाल एवं वंदना राजपूत सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
error: Content is protected !!