श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
प्राचार्य डॉ. आर.सी.लोढ़ा ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार स्नातक स्तर पर सेमेस्टर-प्रथम की प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 01 मई 2026 से प्रारम्भ की गयी है।
महाविद्यालय में बी. सी. ए., बी. एस. सी. (जीव विज्ञान/गणित), बी.ए., बी. कॉम. संकाय संचालित है, फैशन डिजाइनिंग एव मेकअप आर्टिस्ट कोर्स भी उपलब्ध साथ ही सभी प्रकार की सरकारी छात्रवृत्तियों की सुविधा छात्राओं को नियमानुसार देय है जैसे- ( मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना, अल्पसंख्यक छात्रवृति योजना, बीड़ी श्रमिक छात्रवृति, मजदूर/श्रमिक कल्याण छात्रवृति, एस.सी./एस. टी./ओ.बी.सी./ ई डब्ल्यू एस. समुदाय को दी जाने वाली छात्रवृति/ काली बाई भील स्कूटी योजना, इंस्पायर छात्रवृत्ति योजना) आदि उपलब्ध है।
महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु खेल-कूद व अन्य गतिविधियों एन.सी.सी., एन.एस.एस., रेड रिबन एवं रेंजर रोवर (स्काउट) आदि की सुविधा भी उपलब्ध है ।
मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख ने बताया कि हमारी संस्था बेटियों को आत्मनिर्भर एवं जागृत बनाने के लिए सदैव समर्पित रही है । हमारे महाविद्यालय में ब्यावर जिले एवं आस-पास की छात्राओं हेतु पूर्णतः वातानुकूलित अंतरराष्ट्रीय सुविधा युक्त शैक्षणिक परिसर की उपलब्धता, अनुभवी एवं प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा अध्यापन, आधुनिक प्रयोगशालाएं, लिफ्ट एवं महिला गार्ड की सुविधा तथा योग्य एवं निर्धन छात्राओं को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति सुविधा का विशेष परिलाभ भी श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा दिया जाता है।