वर्द्धमान महाविद्यालय छात्राओं को केवल शिक्षा नहीं देता बल्कि उनका समग्र विकास भी करता है।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति ब्यावर द्वारा संचालित वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय में 2025 में आरम्भ 5 राज गर्ल्स बटालियन एन सी सी यूनिट की स्थापना के समय संजोया स्वप्न अब धरातल पर परिवर्तित हो रहा है ।
एनसीसी निदेशालय राजस्थान द्वारा 2026 की आगामी इंटर डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अभ्यास और चयन प्रक्रिया उदयपुर आर्मी केंट में आयोजित की गयी जिसमे वर्द्धमान महाविद्यालय की प्रतिभावान 11 गर्ल्स कैडेट्स ने प्रभारी लवीना प्रजापति के साथ भाग लिया । इस प्रशिक्षण का लक्ष्य कैडेट्स को एक गोली एक निशाना के सिद्धांत पर प्रशिक्षित किया जाना होता है ताकि वे इंटर डायरेक्टरेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग ले सकें।
महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.सी.लोढ़ा ने बताया कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है इसलिए वर्द्धमान महाविद्यालय अनवरत रूप से बेटियों को शिक्षा के साथ साथ समग्र विकास में आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
इस अवसर पर श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डाॅ. नरेन्द्र पारख ने सभी कैडेट्स को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि हम छात्राओं में शैक्षणिक उत्कृष्टता, रचनात्मकता, सौहार्द और नेतृत्व कौशल के सृजन और पोषण के साथ-साथ उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने का प्रयास करते हैं। इंटर डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अभ्यास और चयन प्रक्रिया में भाग लेना इन आदर्शों के प्रति वर्द्धमान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।