अजमेर। महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु एवं पद्मावती केंद्र द्वारा 10 मई 2026 को मातृ दिवस के अवसर पर माताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल एवं अजयमेरु केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे, पंचशील बी-ब्लॉक, अजमेर में आयोजित होगा।
महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की चेयरपर्सन निक्की जैन एवं सचिव निकिता पंचोली ने सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मातृ शक्ति के सम्मान में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।