हजरत बाबा हरप्रसाद ‘उवैसी’ र.ह. कलन्दर का सालाना उर्स 9 मई को

अजमेर, 8 मई()। हजरत बाबा हरप्रसाद ‘उवैसी’ र.ह. कलन्दर का सालाना उर्स शनिवार, 9 मई 2026 को  उवेसिया रूहानी सत्संग आश्रम डूमाड़ा रोड दौराई अजमेर में मनाया जायेगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उवैसिया रूहानी सत्संग आश्रम के अध्यक्ष गुरुदत्त मिश्रा ने बताया कि प्रातः 6 बजे गुसल और प्रात: 8 बजे फातिहा, 11 बजे मिलाद शरीफ, 12ः30 बजे बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया जायेगा। सायं 5 बजे से चादर पेश की जाएगी। रात्रि 8ः30 बजे भोजन प्रसादी एवं रात्रि 10 बजे से महफिल शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि गुरु मुनेन्द्र दत्त मिश्रा ‘उवैसी‘ की अगुवाई में चादर का आयोजन किया जायेगा जिसमें दूर-दूर से आये जायरीन अपनी मुरादें पूरी होने पर हजरत बाबा हरप्रसाद ‘उवैसी’ र.ह. कलन्दर साहब की खिदमत में चादरें पेश कर अपना शुक्राना अदा करेंगे। रात्रि महफिल के बाद सुबह तक रंग का आयोजन किया जायेगा जिसमें कव्वाल पार्टियां बाबा साहब की शान और अकीदत में कलाम पेश करेंगीं तत्पश्चात उर्स का समापन होगा।
error: Content is protected !!