अजमेर, 9 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले कि चार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शनिवार 9 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के झीरोता, जोरावरपुरा, काशीर, श्रीरामपुरा, बोराड़ा, केकड़ी विधानसभा के सातोलाव, जड़ाना, भगवानपुरा, ताजपुरा, सांपला, गोपालपुरा, पुष्कर विधानसभा के सिनोदिया, शिवनगर, भदूण तथा नसीराबाद विधानसभा के मांगलियावास, लामाना, अमरगढ़ गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
रविवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि रविवार 10 मई को किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मनोहरपुरा, ढोस, डबरेला, अहेडा, भगवन्तपुरा, केकड़ी विधानसभा के रामपाली, बिलिया, अजगरा, लल्लाई, हिंगोनिया, पुष्कर विधानसभा के नौसल, कोटडी, मुंडेलो की ढाणी कोटडी, उजोली, जाजोता तथा नसीराबाद विधानसभा के ब्रिडिकचियावास, लिडी, केसरपुरा, मकरेडा, डोडियाना गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
सफलता की कहानी-1
प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला लाभ
ग्राम रथ अभियान शिविर के दौरान पंचायत समिति पींसागन के ग्राम पंचायत बुधवाडा में आयोजित ग्राम रथ अभियान शिविर में ग्राम बुधवाडा के निवासी रियाना पत्नी इकबाल के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत हुआ। इनके कच्चा मकान था, आवास स्वीकृत होने पर इन्होने अपना आवास का पक्का निर्माण किया। इससे बरसात, सर्दी गर्मी के मौसम में इन्हें रहने की उचित सुविधा प्राप्त हुई। मकान बनने पर रियाना एवं इनके परिवार ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का बहुत आभार व्यक्त किया।
सफलता की कहानी-2
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि स्वीकृत, पक्के मकान का सपना पूरा
ग्राम रथ अभियान शिविर के दौरान पंचायत समिति पींसागन के ग्राम पंचायत भगवानपुरा में आयोजित ग्राम रथ अभियान शिविर में ग्राम भगवानपुरा के निवासी जैतुन पिता करीम के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत राशि स्वीकृति हुई। स्वीकृति प्राप्त होने पर इन्होंने अपना आवास का निर्माण किया। इससे बरसात, सर्दी गर्मी के मौसम में इन्हें रहने की उचित सुविधा प्राप्त हुई। इनके पक्के मकान का सपना पूरा हुआ। मकान बनने पर इनके परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
सफलता की कहानी-3
कृषि फार्म पौण्ड निर्माण हेतु अनुदान प्राप्त
ग्राम रथ अभियान शिविर के दौरान पंचायत समिति भिनाय के ग्राम पंचायत नागोला में आयोजित ग्राम रथ अभियान शिविर में कृषक श्री मुकेश कुमार शर्मा पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा ने कृषि विभाग राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से कृषि फार्म पौण्ड निर्माण हेतु आवेदन किया। इसकी कृषि विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति वितीय वर्ष 2025-26 हेतु जारी की गयी। इस हेतु स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक द्वारा कार्य करने के लिए विभाग के दिशा निर्देशो की जानकारी दी गयी।
कृषक द्वारा कृषि फार्म पौण्ड निर्माण करने के उपरान्त स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन का कार्य किया गया। कृषि फार्म पौण्ड निर्माण से कृषक वर्षा जल संरक्षण करके रबी सीजन की फसलो में सिंचाई के लिए पानी एकत्र कर पाते है। इससे कृषक को कृषक कल्याण कोष, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से अनुदान प्राप्त हो गया है। लाभार्थी द्वारा अनुदान दिलवाने के लिए स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी और कृषिविभाग का आभार व्यक्त किया।
सफलता की कहानी-4
ऑनलाईन सीमाज्ञान कर खातेदार को दी राहत
ग्राम रथ अभियान शिविर के दौरान पंचायत समिति पींसागन के ग्राम पंचायत भगवानपुरा में आयोजित ग्राम रथ अभियान शिविर मे ग्राम मोतीसर निवासी कमलेश पुत्र लक्ष्मण के द्वारा ऑनलाइन सीमाज्ञान हेतु आवेदन किया गया। प्रार्थी द्वारा आवेदित खसरा संख्या 1050/1425 किस्म बारानी 3 का मौके पर सीमाज्ञान कर खसरे की चारो सीमाएं बताई गई। मौके पर खातेदार को संतुष्ट किया गया। प्रार्थी द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई ऑनलाईन सीमाज्ञान योजना की प्रशंसा की और राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सफलता की कहानी-5
कृषक को गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का मिला लाभ
ग्राम रथ अभियान शिविर के दौरान पंचायत समिति पीसांगन के ग्राम पंचायत पिचोंलिया में आयोजित ग्राम रथ अभियान शिविर में सरकारी योजना की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सोहनलाल पुत्र गुला राम निवासी पिचोंलिया को गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना का लाभ मिला। इसमें 10000/-रूपये का अनुदान मिला।
प्रार्थी ने सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ उठाया तथा इसके लिए व्यक्तियों को भी जानकारी दी गई। प्रार्थी ने राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण योजनाओं की जानकारी के लिए भेजे गए ग्राम रथ की सराहना की गई एवं मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद व्यापित किया।