11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

पीएम मोदी की उपस्थिति में सोमनाथ से होगा मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, प्रदेश के 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में विशेष आयोजन

अजमेर मेंं कोटेश्वर महादेव मंदिर में होगा आयोजन

     जयपुर/अजमेर 9 मई। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 11 मई, 2026 (सोमवार) को देशव्यापी स्तर पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जाएगा।

     इसी क्रम में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 11 मई को राज्य एवं जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से राज्य के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

     मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम 11 मई को सोमनाथ, गुजरात में माननीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में शिखर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका राज्य के सभी प्रमुख शिवालयों में ऑनलाइन लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

     इसी प्रकार देवस्थान विभाग की ओर से अजमेर में कोटेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

error: Content is protected !!