राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में स्काउट्स एवं गाइड्स ने आज गंगा दशमी के दिन वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया इसमें जल संरक्षण के महत्व को समझाने वाले नारे लगाते हुए जन जागरण का कार्य किया व जल संग्रहण एवं जल संरक्षण को जनजागृति द्वारा जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।