लायंस क्लब अजमेर आस्था को बहुप्रांतीय अधिवेशन में मिले चार सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

इंदौर के संगीतवकला एकेडमी में आयोजित 9 वे मल्टीपल कन्वेंशन में लायंस क्लब अजमेर आस्था को 4 पुरस्कार मिले
क्लब को श्रेष्ठ स्क्रैप बुक,श्रेष्ठ जीव दया,श्रेष्ठ चाइल्डहुड कैंसर एवं श्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम का अवार्ड मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन मनीष शाह ,अवार्ड कमेटी चेयरमैन पूर्व प्रांतपाल लायन डॉक्टर संजीव जैन, मल्टीपल जूरी लायन सुमेर सिंह जैन, लायन राजेंद्र अग्रवाल व प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग द्वारा क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट,लायन अनिल छाजेड़, लायन पदमचंद जैन व लायन प्रकाश कांठेड़ को दिया गया
क्लब द्वारा बनाई गई स्क्रैप बुक की बहुप्रांतीय अधिवेशन में आए हुए लायन साथियों एवं वरिष्ठ लायन लीडर लायन राजू मनवानी, लायन भावना शाह, लायन रोशन सेठी लायन मनिंदर सिंह मांडोक लायन पी एस भल्ला पूर्व मल्टीपल चेयरपर्सन लायन शरद मेहता आदि ने भूरी भूरी प्रशंसा की शानदार बताया और पूरे मल्टीपल में सर्वश्रेष्ठ स्क्रैप बुक घोषित की
क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि
स्क्रैप बुक प्लेनेट थीम पर आधारित थी जिसमें सभी 9 ग्रहों पर सेवा कार्यों को दिखाया गया

error: Content is protected !!