कांग्रेसियों ने की डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढोतरी करने की निंदा

अजमेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि ‘महंगाई मैन’  नरेन्द्र मोदी की सरकार ने आज एक बार फिर पेट्रोल ₹2.82 पैसे और डीजल ₹2.73 पैसे महंगा कर जनता की जेब पर डाका डाला है l
रलावता ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले 11 दिनों में चौथी  बार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में ₹8 की बढ़ोतरी कर  महंगाई को बढ़ावा दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूंजीपति दोस्तों के लिए ‘महंगाई मैन’ हमेशा एक्टिव है, जनता से इन्हें कोई लेना-देना नहीं।
रलावता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के भाव में गिरावट हो रही है और मोदी सरकार आम जनता को लूट रही है।
नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के  निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल  डॉ संजय पुरोहित मोइनुद्दीन खान सतीश वर्मा राजकुमार गर्ग राजेंद्र वर्मा अब्दुल रशीद शक्ति सिंह रलावता सम्पत कोठारी  अहमद हुसैन मुकेश राठौड खुशवन्त रौहिला आदि ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की कड़े शब्दों में निंदा की है कांग्रेस पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई की गर्मी जारी है!
महेन्द्र सिंह रलावता
+919414497073
error: Content is protected !!