अजमेर। अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल एवं प्रवक्ता कमल गंगवाल ने आनंद नगर सहित अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के खंभों पर लटकते एवं अव्यवस्थित तारों तथा आंधी-अंधड़ के कारण झुक गए खंभों को लेकर चिंता व्यक्त की है।गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि मानसून निकट है, ऐसे में अजमेर विद्युत वितरण निगम/टाटा पावर अजमेर, बीएसएनएल, जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया तथा अन्य इंटरनेट एवं केबल सेवा प्रदाता कंपनियों के झूलते तार एवं क्षतिग्रस्त खंभे दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
महासंघ अध्यक्ष किशन गुप्ता ने जिला प्रशासन, नगर निगम, एवीवीएनएल एवं सभी दूरसंचार व केबल कंपनियों से संयुक्त अभियान चलाकर शहर भर में लटकते एवं अनुपयोगी तारों को हटाने, तारों को व्यवस्थित करने तथा झुके हुए खंभों को वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि जनहानि एवं दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
सीए विकास अग्रवाल
कमल गंगवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो: 9829535678