अशोक गर्ग अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

अजमेर 30 मई (   ) अग्रवाल समाज की राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल व राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने सवाई माधोपुर निवासी अशोक गर्ग को उनकी संगठन के प्रति आस्था, सक्रियता एवं व्यापक अनुभव को देखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है l श्री अशोक गर्ग पूर्व में संस्था में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री एवं सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं l
श्री अशोक गर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, प्रदेश मीडिया प्रभारी पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, अजमेर जिलाध्यक्ष डॉ विष्णु चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप बंसल व रमेशचंद मित्तल, जिला महामंत्री अनिल कुमार बाड़मेरी, महिला शाखा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणु मित्तल, युवा शाखा जिलाध्यक्ष दीपक ऐरन सहित अनेक पदाधिकारियों व सदस्यों ने राष्ट्रीय नैतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
प्रदेश मीडिया प्रभारी
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन
पूर्वी राजस्थान
9414280962,7891884488

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!