कांग्रेसियों ने किया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का स्वागत

अजमेर ।  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी का आज अजमेर आगमन पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी  महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर दिल्ली प्रस्थान करते समय स्वागत किया ।
कांग्रेसियों ने महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को सूत की माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
 इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा संपत कोठारी शक्ति सिंह रलावता अहमद हुसैन पूर्व पार्षद ऋषि घारु योगेश जाटोलिया मुकेश सिंह राठौड़ भरत सिंह राणा शंकर गुर्जर अशोक सिंह जेतमाल फुरकान हुसैन एस एम अकबर जसराज गुर्जर प्रेम गुर्जर प्रकाश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महेंद्र सिंह रलावता
9414497073
error: Content is protected !!