दिनांक 01 जून 2026 को विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर अजमेर डेयरी द्वारा “सरस जन-जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र जी चौधरी द्वारा अजमेर जिले के वृद्धाश्रमों, अपना घर आश्रम, दयानंद बाल सदन एवं लाडली घर इत्यादि स्थानों पर आश्रित वृद्धजन असहायों, बेघर व अनाथ बच्चों, दृष्टि बांधित कन्याओं के साथ सहर्ष मनाया। सरस जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत उन्हें दूध व दुग्ध उत्पादों के पोषण महत्व, स्वस्थ जीवन में उनकी भूमिका तथा संतुलित आहार में दूध की आवश्यकता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की एवं अजमेर डेयरी के दूध, दही, लस्सी, नमकीन छाछ इत्यादि दुग्ध उत्पाद अपने कर-कमलो द्वारा निःशुल्क वितरित किये।
अजमेर डेयरी प्रबंध संचालक श्री रामलाल चौधरी ने अभियान में सम्मलित होने वाले सभी नागरिको को सरस दुग्ध की गुणवता शुद्धता एवं विश्वसनीयता की जानकारी प्रदान की, उन्होने सरस पैक्ड दूध व दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता एवं शुद्ध उत्पाद सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के विषय में वृद्धाश्रम, अपना घर, बाल सदन, लाडली घर इत्यादि अभियान में भाग लेने वाले नागरिको एवं बच्चों को जागरूक किया एवं अपने जीवन में दूध की महत्ता को समझाया एवं विश्व दुग्ध दिवस के विषय में जानकारी दी।