सारथी फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया

हावड़ा। सारथी फाउंडेशन की महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत आज रविवार 31 मई 2026 को शाम 7:00 बजे महिलाओं के कपड़ों की सिलाई में पूर्ण रूप से प्रशिक्षित तीन महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया। सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली तीनों महिलाओं का कहना था कि सिलाई मशीन प्राप्त कर उनकी वर्षों की मनोकामना पूरी हो गई। कारण अब तक वे लोग घरेलू छोटी हाथ सिलाई वाले मशीन से काम कर रही थी, अब इन्हें इंडस्ट्रियल 103 अर्थात बड़ी सिलाई मशीन मिल गया है जिससे कि वह अपने काम को अधिक जल्दी से कर पाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने इन्हें आशीर्वाद दिया कि अपने जीवन में सफलता प्राप्त करें और अपने परिवार का ठीक से भरण पोषण करने में सहयोग करें। इसके पहले भी संस्था ने अब तक 6 महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान कर चुकी है, आज के इस कार्यक्रम के बाद संस्था द्वारा कुल 9 सिलाई मशीन प्रदान किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित थे बेचू शॉ गुप्ता, नरेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय, कावेरी घोष, गोपाल लाल तथा संस्था के तरफ से नारायण प्रसाद गुप्ता, पूनम गुप्ता, अंजू लाल, मधु गुप्ता, विनय कुमार तथा राज कुमार गुप्त उपस्थित थे।
संस्था के अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने आज के इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उम्मीद करता हूं कि आने वाले कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार का सहयोग आप सभी से प्राप्त होता रहेगा। संपूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी हमेशा की तरह ही मास्टर देवांश गुप्ता ने किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!