अखिल भारतीय साहित्य परिषद की कार्यकारिणी घोषित

प्रदेश अधिवेशन में अजमेर कार्यसमिति की हुई घोषणा
डॉ कृष्ण कुमार शर्मा बने अध्यक्ष और विष्णुदत्त शर्मा महामंत्री
उमेश चौरसिया बने बाल साहित्य के प्रदेश संयोजक
अजमेर/अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन कोटा में रविवार को संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला ने कहा कि युवा पीढ़ी में सकारात्मक बदलाव के लिए भारतीय साहित्यकारों की रचनाओं को डिजिटल माध्यम से पहुंचाने की आवश्यकता है। मुख्यवक्ता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ पवनपुत्र बादल ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का अनुकरण करते हुए भारतबोध को साहित्यकारों की प्राथमिकता बताया।
दायित्व सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ विपिन चंद्र पाठक की उपस्थिति में घोषित नवीन राजस्थान प्रदेश समिति में वरिष्ठ साहित्यकार व नाटककार उमेश कुमार चौरसिया को बाल साहित्य का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। सुरेंद्र सिंह राव प्रदेश अध्यक्ष तथा विष्णु शर्मा हरिहर प्रदेश महामंत्री बनाए गए। नवनियुक्त अजमेर संभाग सह संयोजक कुलदीप सिंह रत्नू ने बताया कि इस अवसर पर अजमेर महानगर कार्यसमिति की घोषणा भी की गई, जिसमें डॉ कृष्ण कुमार शर्मा अध्यक्ष, विष्णुदत्त शर्मा महामंत्री, बनवारीलाल शर्मा कोषाध्यक्ष, गंगाधर शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ छाया शर्मा सहमंत्री, कविता जोशी प्रचार प्रमुख, गोविंद भारद्वाज बालसाहित्य प्रमुख, देशवर्धन रांकावत युवा प्रमुख तथा बालमुकुंद पुरोहित लोकसाहित्य प्रमुख बनाए गए हैं। बाद में समिति का विस्तार शीघ्र किया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!