स्वाभिमान भोज रसोई सामाजिक समरसता और करुणा का प्रतीक है: माली

अजमेर 2 जून।  स्टेट फेडरेशन ऑफ़ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली व मिसेज जया चौहान (फैशन आइकन) ने एक दिवसीय अजमेर प्रवास के दौरान अजमेर शहर के सबसे बड़े हॉस्पिटल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में जवाहर फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन किया।
 जेएलन परिसर में संचालित स्वाभिमान भोज रसोई में यूनेस्को फेडरेशन के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली व जया चौहान (फैशन आईकॉन) के पहुंचने पर इंचार्ज हेमराज सिसोदिया व ध्रुविका सिसोदिया के नेतृत्व में उपस्थित कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेटकर उनकी आगवानी करते हुए उनका स्वागत सम्मान किया।
 तत्पश्चात माली एवं चौहान ने रसोई का अवलोकन करने के बाद खाने का स्वाद भी लिया इस दौरान वहां उपस्थित भोजन कर रहे हैं लोगों से बातचीत कर खाने और सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
 इस अवसर पर प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को सेवा सम्मान एवं समर्पण के साथ जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करनी चाहिए उन्होंने कहा कि स्वाभिमान भोज रसोई सामाजिक समरसता और करुणा का प्रतीक है, जहां समाज का कोई भी व्यक्ति भूख से मुक्ति के लिए सम्मान के साथ भोजन प्राप्त करता है। यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जो जवाहर फाउंडेशन द्वारा इस हॉस्पिटल में दी जा रही है।
इस अवसर पर मिसेज़ जया चौहान (फैशन आइकन) ने जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक रिजु झुनझुनवाला का भी आभार जताते हुए धन्यवाद दिया और जवाहर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जमकर प्रशंसा भी की।
जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी एवं ट्स्टी
 रजनीश वर्मा ने बताया कि राजस्थान की प्रतिष्ठित संस्थान एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के सामाजिक सरोकार के तहत आम जनों को लाभ पहुंचाने के लिए स्वाभिमान भोज श्रृंखला की शुरुआत 2021 में की गई गत 5 वर्षों में 11 स्वाभिमान भोज रसोई के माध्यम से लगभग 4000 लोगों को प्रतिदिन मात्र ₹1 में स्वाभिमान के साथ भोजन कराया जाता है।
एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप शिक्षा,खेल ,कला,महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन,पर्यावरण संरक्षण ,जल संरक्षण,तथा खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है तथा निरंतर अपने उद्देश्यों के साथ अपना प्रभाव भीलवाड़ा ,अजमेर, बांसवाड़ा, और जयपुर जैसे क्षेत्रों में भी छोड़ रही है ।गौरतलाब बात है कि संस्थान जवाहर फाउंडेशन को जिला स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है
 स्वाभिमान भोज रसोई के प्रभारी महेश चौहान, संचालीका विजयलक्ष्मी, ममराज सेन, अनिकेत शर्मा, प्रवीण सोलंकी, कृष्णा, सपना, आरती व रंजनी सहित कई कर्मचारी व संस्था से जुड़े सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!