बाल संस्कार शिविर में बांटे उपहार

अजमेर । प्रेम प्रकाश आश्रम और भारतीय सिंधु सभा वैशाली नगर इकाई द्वारा प्रेम प्रकाश आश्रम में चलाये जा रहे सिंधी बाल संस्कार शिविर के समापन समारोह में सिंधी युवा संगठन ने सभी संस्कारवान बच्चों और अध्यापकों को उपहार बांटे।
सचिव राजा सोनी ने बताया 28 मई से प्रेम प्रकाश आश्रम में चलाये जा रहे सिंधी बाल संस्कार शिविर का समापन समारोह गुरुवार को प्रेम प्रकाश आश्रम के संत रामप्रकाश महाराज के सानिध्य में हुआ। समारोह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधी गीत, कविता, नित्य,योग,नाटक मंचन कर छोटे-छोटे बच्चों सब का मन मोह लिया साथ ही सिंधु पति महाराजा दाहिर सेन,सिंध प्रदेश और भारत माता के चित्र पर रंग भरो पत्रियोगिता में रंग बर कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
सिंधी युवा संगठन के संस्थापक कुमार लालवानी में बताया हर वर्ष सिंधी युवा संगठन के द्वार सभी बच्चों को उपहार दिए जाते है। इस वर्ष भी शिविर में भाग लेने वाले सभी 70 बच्चों को एक-एक लंच बॉक्स और 12 अध्यापकों को खाने के सामान रखने के लिए डब्बों का सेट प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संत राम प्रकाश,आश्रम के सेवादारी हशु आसवानी, सिंधु सभा के मोहन कोटवानी और पुरषोत्तम जगवानी ने सिन्धी युवा संगठन के संस्थापक कुमार लालवानी, सचिव नारायण सोनी (राजा) जय प्रकाश सोनी, घनश्याम फुलवानी, पुरषोत्तम, राजू जेनानी आदि सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान कर सेवा कार्य के लिये आभार धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!