डॉ. राजकुमार जयपाल एवं NSUI जिलाध्यक्ष अंकित घारू धरना स्थल पर पहुंचे

अजमेर। नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चौथे दिन आंदोलन को समर्थन देने के लिए अजमेर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल एवं NSUI जिलाध्यक्ष अंकित घारू धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके संघर्ष को न्यायसंगत बताया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए अर्थी यात्रा निकाली। डॉ. राजकुमार जयपाल एवं अंकित घारू ने भी अपने हाथों से प्रतीकात्मक अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद गांधी भवन चौराहे पर प्रतीकात्मक रूप से अर्थी का दहन कर कर्मचारियों की मांगों की लगातार हो रही अनदेखी के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया।
अंकित घारू ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें आज भी सम्मानजनक वेतन और मूलभूत अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और ठेकेदार से कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
इस दौरान मुकेश डेन्डवाल, सुन्नी गोयर, आनन्द जाजोटर, अनिल गोयर, कविता डेन्डवाल, विनोद गुजराती सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!