अजमेर, 07 जून 2026।सिंध सारस्वत ब्राह्मण मण्डल, अजमेर के तत्वावधान में साईं बाबा मंदिर, अजय नगर में 35 बटुकों का निःशुल्क यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समारोह में संत समाज के पूज्य महंत स्वरूपदास, संत आत्मदास, संत अर्जुनदास संत फतनदास एवं ने अपने आशीर्वचन प्रदान करते हुए बटुकों को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति तथा श्रेष्ठ संस्कारों के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें महेश तेजवानी, प्रभु लोंगवानी, कवल प्रकाश किशनानी, हरी चन्दनानी, जयकिशन परवानी, नरेन शाहनी भगत, विजय शाहनी, जायकिशन लख्यानी, जे.डी. वरिंदानी तथा प्रकाश जठेरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन मण्डल के प्रधान एवं पूजा संरक्षक पं. कन्हैयालाल पुत्र तुलजाराम शर्मा के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सम्पन्न हुआ।
मुख्य संरक्षक पं. कन्हैयालाल तुलजाराम शर्मा, पं. कमल कोडुराम शर्मा, पं. ईं. हरीश चंद्रभान शर्मा एवं पं. अशोक नेणुराम शर्मा के विशेष सान्निध्य एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यज्ञोपवीत संस्कार की समस्त वैदिक विधियाँ एवं मंत्रोच्चार पं. संजय अशोक शर्मा (नसीराबाद), पं. विशाल घनश्यामदास शर्मा एवं पं. प्रकाश संजय शर्मा (नसीराबाद) के आचार्यत्व में सम्पन्न हुए।
मण्डल के वरिष्ठ ब्राह्मणजन पं. कन्हैयालाल टेऊँराम शर्मा, पं. हेमंत पीताम्बरलाल शर्मा, पं. ललित कन्हैयालाल शर्मा, पं. संतोष रमेश शर्मा, पं. जयेश दिलीप शर्मा, पं. किशन अशोक कुमार शर्मा (दोराई), पं. पंकज हरीश शर्मा, पं. राहुल हरीश शर्मा, पं. राम अशोक शर्मा, पं. मोक्ष संतोष शर्मा, पं. जीतेन्द्र कन्हैयालाल शर्मा एवं पं. माइल विशाल शर्मा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
मण्डल पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे संस्कार कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन वैदिक परम्पराओं से जोड़ना तथा भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक संस्कारों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संत-महात्माओं, अतिथियों, समाजजनों एवं सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समस्त महिला मण्डल के सहयोग से कार्यक्रम सफल एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हुआ।
संजय अशोक शर्मा
9269093028