अजमेर 8 जून ( ) श्री राम मन्दिर, ज्ञान विहार कॉलोनी, अजमेर में श्री दीपचंद श्रीया व दीपक श्रीया परिवार द्वारा कराये जा रहे श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन सोमवार को प्रातः हवन पूजा के साथ कथा की पूर्णाहुति हुई l
श्री वृंदावन धाम के कथा प्रवक्ता श्री शिवम कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार से महायज्ञ किया गया मुख्य यजमान दीपचन्द श्रीया व दीपक श्रीया ने सपरिवार महायज्ञ में पूर्णाहुति दी l कथा वाचक श्री शिवम कृष्ण महाराज ने इस अवसर पर कहा कि पुरषोत्तम मास में कथा कराने और सुनने का विशेष महत्व होता है, इससे व्यक्ति अपने सभी पापों से मुक्त होता है और भगवान के बैकुंठ धाम को निवास करता है l
कार्यक्रम आयोजक दीपचंद श्रीया व दीपक श्रीया ने बताया कि मद भागवत कथा के समापन पर आयोजित महायज्ञ में मुरारीलाल अग्रवाल, नौरतमल अग्रवाल, आशीष मंगल, प्यारे मोहन बंसल, अरुण गोयल, उमेश जैतारण्या, राजेंद्र जैतारण्या, शैलेंद्र अग्रवाल, विवेक पलसानिया, डॉ दिनेश मुंदड़ा, सुभाष शर्मा, गोपी खंडेलवाल, योगेश शर्मा, सुनील पालरेचा, पदमचंद डाणी, सुरेश गोयल, गोपाल गुप्ता, अनिल सिंघल, शैलेंद्र अग्रवाल, विवेक पलसानिया, नंदकिशोर गोयल, दिनेश खंडेलवाल, राजेश कश्यप, मुक्तिराम बीकानेरिया, मुकेश बंसल, जगदीश चंद ऐरन, ललित डीडवानिया, नीरज कंसल सहित काफी संख्या में गणमान्य भक्तजन व समाज बंधु उपस्थित रहे तथा लाभांवित हुए l
कथा आयोजक दीपचन्द श्रीया व दीपक श्रीया, इनके परिवार जनों तथा सभी भक्तों ने कथा वाचक श्री शिवम कृष्ण जी महाराज को भाव भीनी विदाई दी l
दीपक श्रीया
9829075810