*होगी उपखण्ड एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई*

अजमेर, 8 जून। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं तृतीय गुरुवार को उपखण्ड एवं जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती विनीता स्वामी ने बताया कि उपखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई को अटल जन सेवा शिविर में समायोजित किया गया है। त्रि-स्तरीय जनसुनवाई एवं परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए जून माह के द्वितीय गुरूवार 11 जून को उपखण्ड स्तर पर अटल जन सेवा शिविर तथा तृतीय गुरूवार 18 जून को जिला स्तर पर जनसुनवाई आयोजित होगी।

error: Content is protected !!