श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह के संदर्भ में समाज की बैठक का आयोजन

अजमेर 10 जून, तृतीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह आयोजन के संदर्भ में सिंधी समाज की बैठक महेश तेजवानी की अध्यक्षता में बुधवार दिनांक 10 जून 2026 को रसोई बैक्वेट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स, कचहरी रोड पर आयोजित की गई। आयोजन सांई बाबा मंदिर अजमेर, ताराचंद हंुदलदास खानचंदानी सेवा संस्था (श्री अमरापुर सेवा घर), सिंधी समाज महासमिति, सिन्धी लेडिज क्लब, मास्टर वासुदेव मंघानी सेवा संस्थान, के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
समन्वयक संस्था के कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि तृतीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह 6 जनवरी 2027 को सांई बाबा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। जिसका पंजीयन फॉर्म प्रात:
10.30 से 5 बजे तक रसोई बैक्वेंट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स, मंगलम् एजेंसी केशरगंज, अमरापुर सेवा घर कोटड़ा, सांई बाबा मंदिर, अजय नगर से फॉर्म प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए 9649750811, 9251003143 पर सम्पर्क कर सकते है।
बैठक में निर्णय लिया गया की कोर कमेटी में सदस्य महेश तेजवानी, कंवल प्रकाश किशनानी, रामचन्द्र गुलाबानी, हरी चन्दनानी, शंकर बदलानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रेम केवररामानी, दीपक साधवानी, चन्द्र मंघानी, दिशा किशनानी, कुसुम आर्य, गिरधर तेजवानी रहेंगे।

हरी चंदनानी
समन्वयक
9649750811

error: Content is protected !!