अजमेर के कांग्रेसियों ने की राजेश पायलट को पुष्पांजली

अजमेर । किसान नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राजेश पायलट  की 26वी पुण्यतिथि पर आज भंडाना, दौसा पर उनके स्मृति स्थल पर अजमेर के कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि राजेश पायलट जी का जीवन किसानों, गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर  रहने वाले वर्गों के लिए समर्पित रहा। उनका साहस, सिद्धांत और जनसेवा का भाव सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि”जो लोग देश और समाज की सेवा में अपना जीवन समर्पित करते हैं, वे कभी मरते नहीं, वे अमर हो जाते हैं।
पुष्पांजलि सभा में विधायक वीरेंद्र सिंह दातारामगढ़ विधायक मनीष यादव मुकेश भाकर अभिमन्यु पूनिया डी डी बैरवा धीरज गुर्जर पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया राकेश पारीक नसीम अख्तर इंसाफ शिव प्रकाश गुर्जर कुश रलावता आदि मौजूद रहे।
error: Content is protected !!