ज्ञान, कौशल और आत्मनिर्भरता का संगम: बकरीपालकों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन

11 जून 2026, अजमेर। राजस्थान महिला कल्याण मंडलचचियावास द्वारा रक्षा परियोजना के अंतर्गत लाभार्थियों के क्षमता विकास हेतु 10 एवं 11 जून 2026 को दो दिवसीय सामुदायिक बकरीपालन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला संस्था के निदेशक राकेश कुमार कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य परियोजना के तहत वितरित बकरियों के लाभार्थियों को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक बकरीपालन की जानकारी प्रदान कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना एवं उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति द्वारा किया गया।

प्रथम दिवस में प्रतिभागियों को बकरीपालन का महत्वबाड़ा प्रबंधनचारा एवं पोषणरोगों की पहचान तथा प्रारम्भिक उपचार संबंधी जानकारी सत्तार मोहम्मदसहायक निदेशक आजीविका एवं अंशु यादवआजीविका सलाहकार द्वारा दी गई। साथ ही प्रशिक्षण को व्यवहारिक बनाने के लिए अरड़का गांव में एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस पर पशुचिकित्सक डॉ. निखिल नारायण माथुरराजकीय पशु चिकित्सालयबबायचा ने बकरी बीमाटीकाकरणगर्भवती बकरियों की देखभाल एवं बकरीपालन से संबंधित सरकारी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव एवं मुख्य कार्यकारी  क्षमा आर. कौशिक ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए बकरीपालन को आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यशाला में 25 महिला बकरीपालकों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

राकेश कुमार कौशिक 

निदेशक 

9829140992

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!