अटल जन सेवा शिविर आयोजित, 61 प्रकरण हुए निस्तारित

अजमेर, 11 जून। जून माह के द्वितीय गुरूवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय अटल जन सेवा शिविर में 61 प्रकरण निस्तारित कर आमजन को राहत प्रदान की गई।

सहायक निदेशक लोक सेवाएं श्रीमती विनिता स्वामी ने बताया कि अटल जन सेवा शिविर के माध्यम से जून माह के द्वितीय गुरूवार को समस्त उपखण्डों एवं ब्लॉकों पर जनसुनवाई आयोजित हुई। इस जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 172 प्रकरणों में से 61 का मौके पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। शिविर स्थल पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में 15, उपखण्ड कार्यालय पुष्कर में 5, पंचायत समिति अरांई में 9, पंचायत समिति सिलोरा किशनगढ़ में 10, उपखण्ड कार्यालय रूपनगढ़ में 6, पंचायत समिति श्रीनगर में 2, पंचायत समिति पीसांगन में 10 तथा उपखण्ड कार्यालय सरवाड़ में 4 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!