अजमेर, 11 जून। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के द्वारा सहकारिता में सहकार नवाचार अंतर्गत म्हारो खातो म्हारो बैंक के तहत सहकारिता विभाग द्वारा जारी पेम्पलेटो का विमोचन किया गया। आगामी 15 जून तक जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में आयोजित होने वाले अभियान की समीक्षा की गई।
अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक प्रबन्ध निदेशक श्री हरीश सिवासिया ने बताया कि इस अभियान में डेयरी समितियों के खाते सहकारी बैंक में खोले जाएगे। डेयरी समितियों को सहकारी बैंक मित्र बनाया जाएगा। दुग्ध उत्पादकों एवं पशु पालकों केन्द्रीय सहकारी बैंक में शून्य जमा पर खाता खोला जाएगा। खाते का संचालन पूर्णतः निःशुल्क होगा। खाताधारकों को फ्री आधुनिक सुविधाए चैक बुक, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, आरटीजीएस, नेफ्ट की सुविधाए दी जाएगी। लॉकर किराए में 20 प्रतिशत की विशेष छूट प्रथम वर्ष पर दी जाएगी। पशुपालकों को ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के बैंक मित्र बनने से समिति स्तर पर पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को तकनीकी समावेशन से द्वार पर नकद निकासी जमा की तुरन्त बैलेन्स पूछताछ की, मिनी स्टेटमेन्ट की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति स्मार्ट बैकिंग केन्द्र के रूप में उभरेगी। इससे पशुपालक समृद्ध होगा। उसका परिवार खुशहाल होगा। सहकारिता के माध्यम से उनकी उन्नति होगी।
इस अवसर पर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अजमेर प्रबन्ध निदेशक श्री रामलाल चौधरी, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड श्रीमती रूबिना बानो, सहायक रजिस्ट्रार डेयरी श्री सतीस जैमन, प्रबन्धक विकास बैंक श्रीमती निवेदिता उपस्थित रहे।