अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हित के लिए निगम संकल्पबद्ध

अजमेर, 11 जून। नगर निगम में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हित के लिए निगम संकल्पबद्ध है। अजमेर शहर में अस्थाई सफाई कर्मचारियों के वेतनमान में बढ़ोत्तरी के विरोध में नगर निगम अजमेर प्रशासन द्वारा लगातार संबंधित अस्थाई सफाई कर्मचारियों की यूनियनों से वार्ता की जा रही है एवं साथ ही साथ संबंधित सफाई संवेदक को भी उक्त वार्ता में शामिल किया गया। नगर निगम आयुक्त, उपायुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा वर्तमान सफाई संवेदक को अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हितों की शत प्रतिशत सुरक्षा के लिए निर्देश प्रदान किए गए है। इसके परिप्रेक्ष्य में संबंधित सफाई संवेदक बिमलराज ऑउटसोर्सिंग प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा अस्थाई सफाई कर्मचारियों को वेतनमान स्वरूप राशि 8700 रूपए जो निगम कर्मचारी के खाते में सीधा भुगतान किया जाएगा। ईपीएफ एवं ईएसआई राशि का पृथक से ईपीएफ खाते में भुगतान किया जाएगा। सफाई संवेदक द्वारा कुल 10 हजार 77 रूपए का संदाय प्रत्येक सफाई कर्मचारी को किए जाने का प्रावधान किया गया है।

साथ ही प्रत्येक अस्थाई सफाई कर्मचारी का साधारण एवं दुर्घटना बीमा स्वरूप 10-25 लाख रूपए का बीमा कम्पनी के द्वारा प्रावधान किया गया है। इन निर्धारण के पश्चात् 10 जून को समस्त 80 वार्डाें में लगभग 50-55 प्रतिशत कर्मचारी द्वारा सफाई कार्य प्रांरभ किया गया तथा 11 जून को लगभग 80 प्रतिशत कर्मचारियों द्वारा समस्त वार्डों एवं मुख्य मार्गाें पर सफाई का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम अजमेर प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य निरीक्षक एवं जमादार की बैठक आयोजित कर समस्त अस्थाई सफाई कर्मचारियों के लिए विश्वास दिलाया गया कि प्रशासन सदैव ही अस्थाई सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है।

एक जून से चल रही अस्थाई सफाई कर्मचारी की हड़ताल के दौरान भी आदेश जारी कर नगर निगम के 1429 स्थाई सफाई कर्मचारियों को 80 वार्डों एवं मुख्य मार्गाें में सफाई का कार्य प्रतिदिवस करने के लिए निर्देशित किया। व्यवस्था अनुसार सभी वार्डाें में निगम के उक्त 1429 स्थाई सफाई कर्मचारी एवं कुल 80 प्रतिशत अस्थाई सफाई कर्मचारी के द्वारा सफाई कार्य के साथ-साथ घर घर कचरा संग्रहण कार्य एवं कचरा परिवहन कार्य इत्यादि कार्य भी भलीभांति रूप से जारी है। इसकी देखरेख उत्तर क्षेत्र के समस्त स्वास्थ्य निरीक्षकों के साथ साथ स्वास्थ्य अधिकारी श्री रमेश चौधरी एवं दक्षिण क्षेत्र के स्वास्थ्य निरीक्षकों के साथ-साथ श्रीमती सीमा चौधरी द्वारा की जा रही है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!