अजमेर । अखिल भारतीय असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक प्रमोद गांधी ने अजमेर जिला असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस का अशोक सुकरिया को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
एडवोकेट सुकरिया को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय पर महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल शक्ति सिंह रलावता मुकेश सिंह राठौड़ अशोक जेतमाल कमल शुक्ला दुर्गा सिंह राठौड़ कुश रलावता एडवोकेट राजेंद्र सिंह राजेंद्र अग्रवाल आदि ने अभिनंदन किया।
महेन्द्र सिंह रलावता
9414497073