अजमेर-13 जून। राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुए सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1314वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय आयोजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है, जिसमें 14 को ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी, 15 जून को दीपदान व हिंगलाज पूजा, 16 जून को देशभक्ति आयोजन के साथ पुष्पांजलि का आयोजन किया जाएगा।
सिन्ध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि शोध संस्था के तत्वावधान में ‘राष्ट्र प्रथम और महाराजा दाहरसेन‘ राष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन 14 जून को प्रातः 9 बजे सोशल मिडिया के प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा जिसमें आशीवचन हरी सेवा धाम भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर हंसराम जी महाराज मुख्य वक्ता राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, वक्ता भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, वरिष्ठ लेखक व चिंतक गिरधर तेजवानी रहेंगे।
समिति के सम्पत सांखला ने बताया कि सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान दिवस पर पूर्व संध्या 15 जून को सांय दीपदान व महाआरती एवं 16 जून को प्रातः 8.00 बजे से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक, हरिभाउ उपाध्याय नगर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। साथ ही स्मारक पर स्थित हिंगलाज माता मन्दिर पर पूजा अर्चना, महापुरूषों की मूर्तियों पर श्रद्धासुमन अर्पण व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये जायेगें।
इन सभी कार्यक्रमों में नगर निगम अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, भारतीय सिन्धू सभा, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति व सिन्धु इतिहास व साहित्य शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समन्वयक
मो. 9829070059