राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री अरुण चतुर्वेदी का एक दिवसीय भीलवाड़ा प्रवास का कार्यक्रम के दौरान भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन के निकट गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में संचालित स्वाभिमान भोज रसोई (मात्र ₹1 में भोजन)का अवलोकन करने पहुंचे। इस अवसर पर धर्मशाला के प्रबंधक जगदीश मानसिंहका और जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में धर्मशाला प्रांगण में मौजूद कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
गौरतलब बात है कि राजस्थान राज्य भर में 11 स्वाभिमान भोज रसोई समाजसेवी एवं उद्योगपति के सामाजिक सरोकार की संस्था जवाहर फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित होती है।
फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया जवाहर फाउंडेशन के अंतर्गत कला, साहित्य ,खेलकूद,महिला सशक्तिकरण, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति एवं संस्कार के उत्थान के उद्देश्यों पर कार्य कर रही है ।
स्वाभिमान भोज कि आज 11 रसोई इकाइयां हैं जिनमें गत 5 वर्षों में लगभग 33 लाख लोगों को अब तक भोजन लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जा चुका है।
डॉ अरुण चतुर्वेदी ने सभी मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सामाजिक सरोकार औद्योगिक घराने की नैतिक जिम्मेदारी होती हैऔर इसको एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप बड़े अच्छे से निभा रहा है। *भूखे को भोजन करना बड़ा ही पुण्य का कार्य होता है* और *अन्न दान से बड़ा कोई और दान नहीं होता।*
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अन्नपूर्णा रसोई कि तर्ज पर आम जनों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप इसी तरह से अपनी जिम्मेदारी समाज के प्रतिनिधि निभाते रहे और और अन्य भामाशाहों भी बढ़कर इसमें हिस्सा लें और मदद या सहयोग प्रदान करने के लिए आगे आए और इस मुहिम को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएं।
इस अवसर पर मौजूद थे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मानसिंहका, चित्रकार प्रकाश जोशी, लायंस क्लब के दिलीप तोषनीवाल, सीएसआर मैनेजर वैभव जोशी, चिराग ट्रेलर, पूर्वांचल समिति से अनुराधा झा, शिल्पी सिंह ,दिनेश साहनी, इंटरनेशनल कुश्ती खिलाड़ी अश्विनी वैष्णव, सुनील झा ,सत्यम झा ,रसोई संचालिका दीपिका और रजिया बानो इत्यादि मौजूद थे