वर्द्धमान की 6 गर्ल्स कैडेट्स का थल सैनिक कैंप हेतु हुआ चयन

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय  में एन.सी.सी की छः गर्ल्स कैडेट्स का थल सैनिक कैंप में सहभागिता हेतु आयोजित चयन प्रक्रिया में चयन किया गया । इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी शिविर के लिए कैडेट्स को शॉर्टलिस्ट करना था ।

इन सभी कैडेट्स ने यूनिट स्तर-उदयपुर में आयोजित चयन प्रक्रिया में प्रभारी लवीना प्रजापत के निर्देशन में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगामी कैंप में भागीदारी का अवसर प्राप्त किया । चयन प्रक्रिया के दौरान कैडेट्स के कौशल और शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से दो चरण शामिल थे। पहले चरण में शारीरिक एवं ऑब्सटेकल टेस्ट लिया गया, जिसमें कैडेट्स ने विभिन्न बाधाओं को पार किया। इस दौरान उनके अनुशासन, गति और संतुलन का विशेष परीक्षण हुआ। जिसमें कैडेट्स यशस्वी दाधीच व नेहा गौड़ का चयन मैप रीडिंग, कैडेट्स ज्योति व कोमल गुर्जर का ऑब्सटेकल ट्रेनिंग, कैडेट वर्षा का जजिंग डिस्टेंस व कैडेट लक्षिता का फायरिंग ट्रेनिंग हेतु चयन हुआ । ये सभी कैडेट्स आगामी 15 से 24 जून 2026 तक सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय, उदयपुर में आयोजित होने वाले कैंप में भाग लेंगी ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर. सी. लोढ़ा ने बताया कि कैडेट्स का चयन कड़ी मेहनत, लगन एवं अनुशासन का प्रतिफल है । उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कैडेट्स आगामी थल सैनिक कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं ब्यावर जिले को गौरवान्वित करेगी ।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ने सभी सफल कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण उनके करियर और व्यक्तित्व विकास के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!