15 जून 2026 सोमवती अमावस्या का भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म में विशेष स्थान है। आज सोमवती अमावस्या के पावन दिन पर, रामधाम स्थित गौशाला में पूर्वांचल जन चेतना समिति (चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर मूक पशुधन गायों को ताजा हरा चारा खिलाकर उनकी सेवा की गई, क्योंकि गायों को हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा माना जाता है।
ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य, जिनमें के क्रमशः अनुराधा झा, पूनम झा, शिल्पी सिंह, सुनील जी और मीना देवी झा शामिल थीं। अनुराधा झा के नेतृत्व मे सभी ने गायों के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया और अमावस्या के धार्मिक महत्व के बारे में विस्तृत चर्चा की। सभी ने मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, ताकि हमारे और इन पवित्र पशुओं के बीच एक स्थायी, प्रेमपूर्ण और सम्मानजनक रिश्ता बना रहे।