श्री मान प्रशासक / आयुक्त महोदय,
नगर परिषद ,
पुष्कर ।
विषय: पुष्कर की सात डिनोटिफाइड कच्ची बस्तियों के वाशिंदों को राज्य सरकार के निर्देशों आदेशानुसार शहरी सेवा शिविर में डीएलसी दर के 25% पर भू स्वामित्व के पट्टे दिए जाने के क्रम में:
मान्यवर,
उपरोक्त विषय में विनम्र निवेदन है कि पुष्कर नगर परिषद क्षेत्र में राजकीय आबादी भूमि पर गत 30-40 वर्षों से सात कच्ची बस्तियों में सैकड़ों गरीब परिवारों के लोग निवास कर रहे हैं।
यह है कि इन कच्ची बस्तियों का राज्य सरकार के निर्देशानुसार सर्वे कर नगर परिषद द्वारा विधिवत इन्हें राजपत्र में प्रकाशित करवा डिनोटिफाइड भी करवा लिया गया है ।
यह है कि कच्ची बस्तियों को डिनोटिफाइड कर दिए जाने के पश्चात परिवारों के कब्जे के अनुसार भू स्वामित्व भूखण्ड पट्टा प्राप्ति के लिए परिषद द्वारा कैंप लगाकर आवेदन भी जमा कर लिए है।आवेदन लेकर चयनित आवेदकों को भू स्वामित्व के पट्टे दिए जाने हेतु दैनिक समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित करवा विधिवत अनापत्ति प्रक्रिया भी पूर्ण करली गई है।
उक्त समस्त विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर प्रथम चरण में अम्बेडकर कॉलोनी व संतोषी माता ढाणी की लगभग 100 से अधिक पत्रावलियों की स्वीकृति/ अनुमोदन हेतु राज्य सरकार डीएलबी को गत तीन वर्ष पूर्व भिजवाई जा चुकी है तत्समय पत्रावलियों के साथ ले आउट प्लान नहीं भेजे जाने के कारण प्रकरण पेंडिंग था लेकिन अब दो वर्ष पूर्व उक्त पत्रावलियों से संबंधित ले आउट भी भेजे जा चुके है।
अब जब कि राज्य सरकार ने डिनोटिफाइड कच्ची बस्तियों को शहरी सेवा शिविर में पट्टे दिए जाने के स्पष्ट आदेश/ निर्देश प्रदान किए जा चुके हैं ।कृपया राज्य आदेशानुसार डिनोटिफाइड कच्ची बस्ती के वाशिंदों( चयनित) को भू स्वामित्व के पट्टे दिए जाने की कृपा करावे।
संलग्न: पूर्व स्मरण पत्रावली। भवदीय,
अरुण पाराशर,
सामाजिक कार्यकर्त्ता
एवं डिनोटिफाइड कच्ची बस्ती परिवार जन।
नारायण दायमा, बैजनाथ पाराशर,भागचंद दगदी, संजय दगदी,महेश नायक ,जगदीश कुमावत,कालू दायमा,ओम प्रकाश, मदन लाल, बंशीलाल, गणेशी लाल, जगदीश टेपण, दिलीप, बाबूलाल, भागचंद, शिव प्रसाद, तेजपाल, सत्यप्रकाश, राहुल खींची, कार्तिक, महेश, कालू, ओमप्रकाश, योगेश,विजय टेपण, नेमीचंद खींची, जितेश आदि ।