अजमेर एवं मदनगंज प्रधान डाकघर में आधार सेवाएं प्रातः 7.30 बजे से सांय 5 बजे तक

अजमेर, 19 जून। आमजन की सुविधा एवं अधिकाधिक लोगों तक आधार सेवाओं का लाभ पहुँचाने के लिए डाक मंडल अजमेर द्वारा अजमेर प्रधान डाकघर एवं मदनगंज प्रधान डाकघर में आधार सेवाओं के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अजमेर मण्डल के डाकघर प्रवर अधीक्षक ने बताया कि अब इन केंद्रों पर आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य प्रातः 7.30 बजे से सायं बजे तक निरंतर संचालित किया जाएगा। समय में इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य कार्य कराने वाले ग्राहकों अर्थात कामकाजी व्यक्तियोंश्रमिकों और विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करना है ताकि वे कार्यालयी समय से पूर्व भी अपनी आधार संबंधी समस्याओं का निराकरण कर सकें।

डाक मंडल अजमेर के पुष्कररीजनल कॉलेजतिलोनियारूपनगरअरांईकिशनगढ़ सिटीनगराएचएमटीराज एजुकेशन बोर्डगगवानावैशाली नगरजोंसगंजरामगंजकेसरगंजश्रीनगरआईई माखुपुराशास्त्री नगरकुचिलआदर्श नगरजीसी रोडसराधना उप डाकघरों में स्थित 21 आधार केन्द्रों में भी आधार सेवाएं आमजन तक मुहैया करायी जा रही है जो कि कार्यलय के पूर्व में निर्धारित कार्यालय समयानुसार ही संचालित रहेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!