आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की आमजन को सूचना

अजमेर, 19 जून। बाढ़ बचाव व्यवस्था व मानसून पूर्व तैयारियों हेतु संभावित बाढ़ की स्थिति में प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राहत एवं बचाव ऎजेंसियों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को हाथी खेडा गाँव वरूण सागर में संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इसमें एसडीआरएफएनडीआरएफनागरिक सुरक्षापुलिसअग्निशमनमेडीकलदूरसंचार विभाग के दलों ने भाग लिया।

नागरिक सुरक्षा विभाग की उप नियंत्रक श्रीमती पद्मा देवी ने बताया कि मॉक अभ्यास में अत्यधिक वर्षा के चलते क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण फंसे नागरिकों को आपदा के दौरान बचाव दलों द्वारा अपनाये जाने वाले विभिन्न उपायों एवं उपकरणों द्वारा बचाकर निकालने का संयुक्त प्रदर्शन किया गया। इसमें एसडीआरएफएनडीआरएफ की नावोंडीप डाईवरनागरिक सुरक्षा के गोताखोंरों व बचाव विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि वरूण सागर के बीच बने टापू पर फंसे कुछ ग्रामीणों को नावों द्वारा बचाकर निकाला गया। बीच पानी में नाव पलटने से डूब रहे ग्रामीणों को नागरिक सुरक्षा के तैराकों द्वारा तैरकर बाहर निकाला गया। गहरे पानी में डूबे व्यक्तियों को एसडीआरएफएनडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा गहरे पानी में खोज कर बाहर निकाला गया। इसके पश्चात पानी में संयुक्त खोज अभियान चलाकर देखा गया कि कोई व्यक्ति पानी में रहा तो नहीं है। पानी में आपात स्थिति में प्लास्टिक की बोतलोंप्लास्टिक की कैनथर्माेकोल और खाली बर्तनों के इस्तेमाल से स्वयं को डूबने से बचाने वाले आपातकालीन उपायों का भी प्रदर्शन किया गया। घायल हुए व्यक्तियों को मेडीकल विभाग की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। एम्बूलेंस के जरिये अस्पताल भिजवाया गया।

अतिरिक्त जिला कलक्टर-प्रथम डॉ. अभिषेक गोयल ने सभी दलों के कार्य की सरहना करते हुए अभ्यास प्रदर्शन के सफल आयोजन पर सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री हिमान्शु जांगीड़अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गणेश रामएनडीआरएफ के डिप्टी कमाण्डेंट श्री प्रवीण कुमारएसडीआरएफ की सहायक कमाण्डेंट श्रीमती उर्मिलाचिकित्सा विभाग से डॉ. रोहिताशदूरसंचार विभाग से श्री राजेश कुमार एवं श्री कमल कुमारअग्निशमन से श्री सुरेन्द्र मीणानागरिक सुरक्षा के तैराकों तथा बचाव विशेषज्ञों का दल श्री प्रशान्त झा के नेतृत्व में मौजूद रहा।

error: Content is protected !!