*उपनिरीक्षक/ प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग प्रतियोगी परीक्षा-2025*

*शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 20798 अभ्यर्थियों की सूची जारी*
अजमेर, 19 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उपनिरीक्षक/ प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।
आयोग सचिव ने बताया कि दिनांक 5 एवं 6 अप्रेल 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित एवं संबंधित सेवानियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले कुल 20798 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्रता की शर्त पर सूची में सम्मिलित किया गया है।
*शारीरिक दक्षता परीक्षा*
न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए महानिदेशक एवं महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान, जयपुर द्वारा आमंत्रित एवं यथासमय सूचित किया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता सम्बन्धी जाँच अभी नहीं की गई है। यह जाँच साक्षात्कार के समय की जाएगी।  अतः अभ्यर्थी स्वयं यह सुनिश्चित कर लें कि वह विद्यमान नियमों के तहत पात्रता की समस्त शर्तों को पूरा करते हैं अथवा नहीं।
*1744 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित*
ओएमआर उत्तरपत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 1744 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!