श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में काउंटडाउन प्रोग्राम के अंतर्गत प्राचार्य डॉ आर.सी.लोढ़ा के निर्देशन में जेवीजेवी विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जा रहे सप्तदिवसीय कैंप में जेवीजेवी व्याख्याता एवं योग प्रशिक्षक सुनीता जैन द्वारा नियमित विभिन्न योगासनो एवं प्राणायाम करवाये गए उसके पश्चात् योग के प्रति जागरूक बढ़ाने के उद्देश्य से निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रीति शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टर के माध्यम से योग के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सुप्रिया पंवार ने प्रथम स्थान, डिम्पल जैन ने द्वितीय स्थान एवं ज्योति रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
रेड रिबन प्रभारी निधि पंवार ने बताया कि करो योग रहो निरोग विषय पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में हेमा जोशी ने प्रथम स्थान, मनहर कौर सलूजा ने द्वितीय एवं धारा सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रही ।