भजनों व गीतों की प्रस्तुति के साथ ही संस्था सदस्यों का जन्म दिवस भी मनाया
अजमेर 20 जून ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की जून माह की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, (रेल्वे सरक्युलर रोड़) अजमेर में आयोजित की गयी l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई गयी तत्पश्चात जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें श्री अनिल कुमार गोयल, सत्यनारायण बंसल व कमलेश सिंघल का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा इनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l संस्था के नये सदस्य एडवोकेट आनंद सागर का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा परिचय कराया गया l संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल के अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था को प्रदेश मंत्री मनोनीत किये जाने पर उनका भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर नियमित रूप से किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी तथा सभी सदस्यों को अवगत कराया कि संस्था की कार्यकारिणी ने वृहद स्तर पर सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है तथा ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए संस्था सरंक्षक श्री हनुमान दयाल बंसल के सौजन्य से बाडी नदी के पास नियमित रूप से पानी के केम्पर रखवाये जा रहे हैं तथा एक अन्य स्थान का चयन कर वहाँ भी जुलाई तक नियमित रूप से शीतल पेयजल की व्यवस्था की जायेगी l अग्रवाल ने बताया कि अगस्त माह में संस्था की आमसभा तथा वर्षाकालीन गोठ (पिकनिक) कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा l
संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि 1 अप्रैल से प्रारंभ हुए नये सत्र में अभी तक 80 सदस्यों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया है तथा 6 आजीवन सदस्य हैं, उन्होंने संस्था में रिक्त 20 सदस्यों की जगह नये सदस्य जोड़ने का आव्हान किया l
इस अवसर सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम के शुभारम्भ में जगदीश भंसाली ने ओम उच्चारण, हास्यासन व ताली वादन कराया तथा इनके फायदे भी बताये l इनके पश्चात रमेशचंद अग्रवाल, डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, घनश्याम वर्मा, नंद किशोर गर्ग, गोविंद प्रसाद गर्ग, जगदीश चंद ऐरन, राधारमण शर्मा, विष्णु अवतार गोयल, बालकिशन खंडेलवाल, अशोक गोयल, प्रवीण श्रीवास्तव, देवेंद्र कश्यप, व सत्यनारायण अग्रवाल आदि ने भजन, हास्य व्यंग्य, गीत तथा ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये l
मीटिंग में संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद गुप्ता, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव कमल किशोर गर्ग, ऑडिटर डॉ कृष्ण गोपाल गोयल, कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, अरुण कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार गर्ग, जगदीश चंद ऐरन व कमल किशोर गर्ग, डॉ नंदलाल झामरिया, गिरधर गोपाल गोयल, डॉ सत्यनारायण माहेश्वरी, द्वारका प्रसाद माथुर, अनिल कुमार गोयल, गोविंद प्रसाद गर्ग, अनिल कुमार गर्ग, दीपेश शर्मा, कमलेश सिंघल, घनश्याम वर्मा, जगदीश भंसाली, बालकिशन खंडेलवाल, सत्यनारायण बंसल, नंद किशोर अग्रवाल, सुधीर कुमार शर्मा,शैलेंद्र कश्यप, विष्णु अवतार गोयल, त्रिलोक कुमार अग्रवाल, रमेशचंद अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, प्रवीण श्रीवास्तव, राधारमण शर्मा, नवल किशोर गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल, विष्णु गोयल, मोहनलाल कुमावत, दीपक कुमार शर्मा व एडवोकेट आनंद सागर आदि सदस्य उपस्थित रहे l
शैलेंद्र अग्रवाल
अध्यक्ष
9414280962,7891884488