अजमेर/ प्रख्यात साहित्यकार, स्तंभ लेखक और रंगकर्मी उमेश कुमार चौरसिया को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अजमेर जिले में मतदाता जागरूकता के लिए जिला चुनाव आइकन बनाया गया है। चौरसिया को उनकी सांस्कृतिक व सामाजिक उपलब्धियों, सार्वजनिक जीवन में किए उल्लेखनीय योगदान तथा समाज में प्रेरणास्पद एवं सम्मानित छवि को दृष्टिगत रखते हुए इलेक्शन आइकन बनाया है। वे अजमेर जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों तथा विशेष आयोजनों के माध्यम से नागरिकों और विशेष रूप से नव मतदाता एवं युवा मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान हेतु प्रेरित करने का कार्य करेंगे।