उत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ स्टेशन पर कोनकोर्स लॉन्चिंग कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1 गाडी संख्या 15269, मुजफ्फरपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 25.06.26 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर संचालित होगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नही करेगी। तथा परिवर्तित मार्ग में ऐषबाग व बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2 गाडी संख्या 19410, गोरखपुर-अहमदाबाद रेलसेवा जो दिनांक 27.06.26 को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर संचालित होगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नही करेगी। तथा परिवर्तित मार्ग में ऐशबाग व बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3 गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा जो दिनांक 24.06.26 से 27.06.26 तक गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर संचालित होगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नही करेगी। तथा परिवर्तित मार्ग में ऐशबाग व बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।