यात्रियो की सुविधा हेतु तीन जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

1. गाडी संख्या 08611/08612, संतरागाछी-अजमेर- संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संतरागाछी से दिनांक 06.07.26 से 28.09.26 तक (11 ट्रिप) एवं अजमेर से दिनांक 09.07.26 से 01.10.26 तक (11 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

2. गाडी संख्या 09523/09524, ओखा – शकूरबस्ती – ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का ओखा से दिनांक 07.07.26 से 28.07.26 तक ( 04 ट्रिप) एवं शकूरबस्ती से दिनांक 08.07.26 से 29.07.26 तक ( 04 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

3. गाडी संख्या 09257/09258, भावनगर टर्मिनस – शकूरबस्ती – भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का भावनगर टर्मिनस से दिनांक 03.07.26 से 31.07.26 तक ( 05 ट्रिप) एवं शकूरबस्ती से दिनांक 04.07.26 से 01.08.26 तक ( 05 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

नोटः-उक्त रेलसेवा का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!