06 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

साथ ही मदार-पटना-मदार स्पेशल रेलसेवा का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर
संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोडी रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। साथ ही मदार-पटना- मदार स्पेशल रेलसेवा का मार्ग के कुछ स्टेषनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1. गाड़ी संख्या 09609/09610, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का उदयपुर सिटी से दिनांक 07.07.26 से 28.07.26 तक (04 ट्रिप) एवं योगनगरी ऋषिकेश से दिनांक 08.07.26 से 29.07.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
2. गाड़ी संख्या 04727/04728, हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का हिसार से दिनांक 22.07.26 से 29.07.26 तक (02 ट्रिप) एवं वलसाड से दिनांक 23.07.26 से 30.07.26 तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
3. गाड़ी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का भगत की कोठी से दिनांक 18.07.26 से 25.07.26 तक (02 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 19.07.26 से 26.07.26 तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
4. गाड़ी संख्या 04735/04736, श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का श्रीगंगानगर से दिनांक 16.07.26 से 30.07.26 तक (03 ट्रिप) एवं लक्ष्मीबाई नगर से दिनांक 17.07.26 से 31.07.26 तक (03 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
5. गाड़ी संख्या 09707/09708, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का जयपुर से दिनांक 01.07.26 से 08.07.26 तक (02 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 02.07.26 से 09.07.26 तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
6. गाड़ी संख्या 09601/09602, मदार-पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का मदार से दिनांक 16.07.26 से 24.09.26 तक (11 ट्रिप) एवं पटना से दिनांक 17.07.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
साथ ही
गाडी संख्या 09601, मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा जो मदार से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान कर मार्ग के दिलदार नगर स्टेशन पर 03.52 बजे आगमन व 03.54 बजे प्रस्थान, बक्सर स्टेशन पर 04.18 बजे आगमन व 04.20 बजे प्रस्थान, रघुनाथपुर 04.43 बजे आगमन व 04.45 बजे प्रस्थान, आरां स्टेशन पर 05.44 बजे आगमन व 05.46 बजे प्रस्थान व दानापुर स्टेशन पर 06.28 बजे आगमन व 06.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09602, पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा जो पटना से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान कर मार्ग के दानापुर स्टेशन पर 10.30 बजे आगमन व 10.32 प्रस्थान, आरां स्टेशन पर 10.58 बजे आगमन व 11.00 बजे प्रस्थान, रघुनाथपुर स्टेशन पर 11.20 बजे आगमन व 11.22 बजे प्रस्थान, बक्सर स्टेशन पर 11.50 बजे आगमन व 11.52 बजे प्रस्थान तथा दिलदार नगर स्टेशन पर 12.20 बजे आगमन व 12.22 बजे प्रस्थान करेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!