अजमेर। यूनिवर्सल ब्रदरहुड माह के अंतर्गत लॉज फ्रेंडशिप नं. 47, अजमेर द्वारा रविवार, 28 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक डॉ. विक्रम डेंटल केयर, मानसरोवर कॉलोनी, वैशाली नगर, अजमेर में निःशुल्क दंत एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।वर्शिपफुल मास्टर गजेन्द्र पंचोली एवं सचिव जय के. करणा ने बताया कि शिविर में डॉ. विक्रम डाबी, डॉ. आशीष, डॉ. श्रुति तथा जनरल फिजिशियन डॉ. सुधोष अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में दांतों की जांच, डिजिटल आर.वी.जी., स्केलिंग, कैविटी, पायरिया, रूट कैनाल, डेंचर, इम्प्लांट संबंधी परामर्श के साथ ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच भी निःशुल्क की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यूनिवर्सल ब्रदरहुड माह के सभी सेवा प्रकल्प लॉज के वरिष्ठतम सदस्य राइट वर्शिपफुल ब्रदर के.के. गौर एवं वर्शिपफुल ब्रदर आनंद शर्मा के मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित किए जा रहे हैं।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।