अजमेर 25 जून। राज उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणीपुरा को चार कक्षा कक्षों का मय बरामदा, फर्नीचर निर्माण कराने पर (चालीस लाख रुपए की लागत) राउंड टेबल इंडिया को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष राहुल गर्ग हैं।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणीपुरा के प्रधानाचार्य प्रदीप मेहरोत्रा ने बताया कि 40 लख रुपए राशि के इस कार्य के प्रेरक रहे शिक्षा विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र कुमार भारद्वाज को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
मेहरोत्रा ने बताया कि, इस क्षेत्र के छात्रों के लिए,नए परिसर में कमरों की कमी थी। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए,विद्यालय के पूर्व वरिष्ठ सहायक नरेंद्र भारद्वाज ने प्रेरक के रूप में पूरी जिम्मेदारी निभाई ,और राउंड टेबल इंडिया द्वारा चार कक्षा कक्षों का बरामदे, फर्नीचर सहित निर्माण पूर्ण होकर , विद्यालय को प्राप्त करवाए।
प्रदीप मेहरोत्रा प्रधानाचार्य
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
कल्याणीपूरा अजमेर
9413039979